लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 7 -- मैगलगंज, संवाददाता। बुलंदशहर के एक व्यापारी के साथ हुई लगभग नौ लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी की लोकेशन मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में ट्रेस हुई थी, जिसकी जांच करने के लिए साइबर थाना बुलंदशहर की टीम शुक्रवार देर रात मैगलगंज क्षेत्र के गांव पहुंची थी, लेकिन आरोपी बीसी संचालक के न मिलने के कारण पुलिस टीम बैरंग वापस लौट गई। बुलंदशहर के कॉपर तार व्यापारी शुएब खान ने 13 अक्तूबर को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 29 अगस्त को उसकी फर्म के खाते से साइबर ठगों ने छह बार में आठ लाख 67 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर ठगी कर ली थी। व्यापारी की शिकायत के बाद जब साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि इस मामले में एक लाख 18 हजार रुपये का एक ट्रांजेक्शन खीरी जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.