बरेली, जनवरी 8 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन साइबर ठगी कर रुपये को बैंक और बोगस फर्मों के जरिए खपाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार सदस्यों को भुता पुलिस ने केसरपुर साप्ताहिक बाजार के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 54 हजार रुपये, सात मोबाइल-टैबलेट, कई बैंकों के एटीएम-डेबिट कार्ड और बोगस फर्मों का जाली बिल मिला है। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का नेटवर्क दिल्ली-नोएडा से लेकर जयपुर तक फैला है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी साऊथ अंशिका वर्मा ने बताया कि पुलिस को साइबर ठगी के रुपये बैंक खातों में जमा कर उसे खपाने वाले गिरोह के बारे में इनपुट मिला था। यह गिरोह खुद को नामी बीमा कंपनियों का एजेंट बताकर लोगों की पूरी हो रही पालिसी पर अच्छा मुनाफा देने का लालच देकर ठगी करता था। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.