मथुरा, फरवरी 1 -- थाना शेरगढ पुलिस ने रविवार दोपहर गांव जंघावली पुलिया के समीप बनी कोठरी के बरामदे से साइबर ठगी करने के आरोप में वांछित युवक को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से मोबाइल,फर्जी आधार,सिम कार्ड व नकदी बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक शेरगढ प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार को उप निरीक्षक महावीर सिंह, अंकित शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछितों की तलाश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमण पर थे। बताते हैं कि तभी दोपहर करीब पौने तीन बजे पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर गांव जंघावली पुलिया के पास बने कोठरे के बरामदे से साइबर ठगी करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी युवक दिलशाद उर्फ दिल्ला निवासी गांव विशम्भरा, शेरगढ को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से मोबाइल,आठ सिम कार्ड,पांच फर्जी आधार कार्ड की फोटो स्टेट और 620 रुपये बरामद किये। थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.