अंबेडकर नगर, अप्रैल 5 -- अम्बेडकरनगर। साइबर ठग ने एक युवक के खाते से 10 हजार रुपये पार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाने में की तो पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक के खाते में संबंधित रकम वापस करा दी। साथ ही युवक को जागरूक भी किया। महरुआ थाना क्षेत्र के चक्रसेनपुर निवासी अमरदीप वर्मा पुत्र रामभुवन वर्मा ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसकी मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह उसके पापा का दोस्त बोल रहा है। तुम्हारे पापा ने मेरे यहां काम किया था, जिसके एवज में उन्हें 10 हजार रुपये देने हैं। पीड़ित के अनुसार वह उसके बहकावे में आ गया और अपना नंबर दे दिया। इसके बाद साइबर ठग ने उसकी मोबाइल पर 20 हजार रुपये फेक क्रेडिट होने का मैसेज भेज दिया। इसी दौरान साइबर ठग ने गलती से ज्यादा रकम चले जाने की बात कहकर 10 हजार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.