सहारनपुर, दिसम्बर 29 -- साइबर हेल्प डेस्क द्वारा साइबर ठगी के माध्यम से दो लोगों से ठगी गई रकम को पीडितों के खाते मे वापस करा दिया गया है। कुछ दिन पूर्व रजत पुत्र रफल सिंह निवासी रंधेड़ी ने दस हज़ार और सोनू पुत्र नरेशपाल निवासी ग्राम सलारपुरा द्वारा 2 हज़ार की धनराशि आनलाइन फ्राड के माध्यम से ठग लेने की साइबर हैल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। एसएसपी के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु जन-मानस को जागरुक करने व साइबर ठगी के माध्यम से ठगी गई धनराशि पीडितों के खाते में वापस कराये जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित के नेतृत्व मे गंगोह साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा साइबर ठगी के माध्यम से ठगी गई कुल रकम विधिक कार्रवाई करते हुए उनके बैंक के खातों मे वापस करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...