अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आधुनिक दौर में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर का मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। इस पर जिला पुलिस ने रिपोर्ट भेजकर कहा है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित है, जहां पांच-पांच प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी तरीके से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 14 दिसंबर के अंक में आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान में यह खबर प्रकाशित हुई थी, जिसमें मंडल के चारों जिलों में इस साल हुईं कुल 19.70 करोड़ रुपये की ठगी का उल्लेख था। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी। इसमें एसएसपी की ओर से डीएम के माध्यम से रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें कहा है कि डीजीपी के ...