देवघर, जनवरी 5 -- देवघर। दुमका जिला के बासुकीनाथ निवासी एक 22 वर्षीया महिला के बैंक खाते से 6 हजार रुपये की अवैध निकासी कर हो गई है। पीड़िता अर्चना कुमारी ने इस संबंध में साइबर थाना देवघर में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता अर्चना कुमारी ने बताया कि वह वर्तमान में देवघर में रहकर अपने बच्चे की पढ़ाई करवा रही हैं। बीते दिनों उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को किसी सेवा प्रदाता या बैंक से जुड़ा हुआ बताते हुए उनसे बातचीत शुरू की। शुरुआत में सामान्य जानकारी ली गई, जिससे किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। बताया कि कॉल करने वाले ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उनके खाते से संबंधित जानकारी पूछी। उसने भरोसा दिलाया कि यह प्रक्रिया खाते की सुरक्षा या किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.