मथुरा, जनवरी 21 -- मथुरा। थाना शेरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान बीजीएच आईटीआई विशम्भरा के समीप से देर रात करीब सवा तीन बजे साइबर ठगी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक महावीर सिंह, प्रवीण कुमार, संदीप सिंह, अंकित शर्मा, रामनरेश यादव ने सोमवार रात करीब सवा तीन बजे सटीक सूचना पर बीजीएच आईटीआई बिशम्भरा के बगल में बने मकान के बाहर से साइबर ठगी करने के आरोप में शहजाद, साबिर, शाहिद, हनीफ निवासीगण बिशम्भरा, शेरगढ़, अलीओस, साबिद निवासीगण बोना का नगला, विशम्भरा, शेरगढ़ को गिरफ्तार किया, जबकि दो शातिर मौका पाकर भाग गये। इनकी तलाश की जा रही है। यह सामान किया बरामद सीओ छाता ने बताया कि पकड़े गये शातिरों के कब्जे से पुलिस टीम ने छह मोबाइल, आठ सिम एयरटेल, छह सिम ज...