सहारनपुर, अगस्त 16 -- फर्जी इंश्योरेंस कंपनी पॉलिसी के कर्मचारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले साइबर अपराधी से पुलिस ने सात लाख रुपये पीडि़त के खाते में वापस कराए हैं। पीड़ित ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया था। एएसपी साइबर क्राइम मनोज कुमार ने बताया कि अशोक कुमार निवासी शिव विहार कालोनी थाना कुतुबशेर छह जून को थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके खुद को फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी का कर्मचारी बताया था। आरोपी ने बंद पॉलिसी को दोबारा चालू कराने का झांसा दिया था। आरोपी ने खाते से संबंधित जानकारी हासिल कर रुपये उड़ा लिए थे। एएसपी मनोज ने बताया कि पुलिस ने साइब क्राइम अपराधी के खाते को फ्रिज कराकर पीडि़त के खाते में रकम वापस करा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...