प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 10 -- घर, शिक्षा और विजिनेस के लिए तत्काल लोन देने का ऐप पट्टी के युवक को भारी पड़ गया। लिंक खोलने के बाद उसके खाते से 1.5 लाख रुपये कट गए। हालांकि त्वरित शिकायत पर साइबर सेल के प्रयास से 8 घंटे के भीतर उसके खाते में रुपये वापस आ गए। घटना पट्टी कस्बे के रहने वाले दिनेश सोनी के साथ हुई। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पिरामिल फाइनेंस नाम से घर, शिक्षा और बिजनेस लोन के लिए मोबाइल पर आया एक एप ओपन कर दिया। वह उसके निर्देश पर लोन की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे कि इनके ही बैंक खाते से एक लाख, पांच हजार रुपये कट गए। दिनेश ने मामले में 1930 पर कॉल करने के साथ ही ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा दिया। साइबर सेल प्रभारी विंध्यवासिनी तिवारी और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रुपये ट्रांसफर होने वाले खातों पर रोक लगा दी। आठ घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.