कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर देहात। यूपीआई के माध्यम से गलत खाते में ट्रांसफर हुए तीस हजार रुपये रुरा थाने की साइबर टीम ने वापस करा लिए। पुलिस ने पीड़ित को रुपये बैंक में वापस आने की स्लिप प्रदान की तो पीड़ित का चेहरा खिल उठा। रूरा निवासी अविनाश चंद्र पुत्र टीसी पाल ने 10 मई को यूपीआई के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति के खाते मे 30हजार रुपये ट्रांसफर होने की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल के साथ ही रूरा थाने की साइबर हेल्प डेस्क में दर्ज कराई थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने साइबर टीम की मदद से उसकेखाते में तीस हजार रुपये वापस करा दिए। बैंक में रुपये वापसी की स्लिप बुधवार को पुलिस ने पीड़ित को प्रदान की तो उसका चेहरा खिल उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.