उन्नाव, फरवरी 4 -- उन्नाव। फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर व अनजान ऑनलाइन लिंक से ठगी के शिकार पीड़ितों को बड़ी राहत दिलाई गई। सदर कोतवाली की साइबर टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 45,300 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए। गिरिजाबाग मोहल्ला निवासी अमित से फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर 8 हजार रुपये की ठगी हुई थी। पीतांबरनगर मोहल्ला निवासी पियूष कुमार से साइबर कैफे में फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर 30,300 रुपये की ठगी हो गई थी। पीतांबरनगर मोहल्ला निवासी केशव सिंह ने एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर दिया था। जिससे उनके खाते से 7 हजार रुपये के साइबर अपराधियों ने पार कर दिए थे। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र व साइबर टीम के प्रयास से पीड़ितों के खाते में ठगी की धनराशि वापस कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...