बाराबंकी, जनवरी 30 -- बाराबंकी। साइबर जालसाजों ने एक व्यक्ति के खाते से दो लाख 80 हजार रुपये निकाल लिया। ऑनलाइन ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी। कुर्सी थाना पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कुर्सी थाना के जबरी खुर्द गांव निवासी तस्लीम पुत्र मो. नसीम ने बताया कि उसका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बेहटा शाखा थाना गुडम्बा लखनऊ में खाता है। तस्लीम ने बताया कि 13 नवंबर 2025 को उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये, एक लाख रुपये व 30 हजार रुपये निकाले गए। पीड़ित ने बताया कि उसने इस मामले में ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई थी। कुर्सी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.