लखीमपुरखीरी, सितम्बर 19 -- जिले में साइबर ठगों ने एक ही दिन दो अलग-अलग वारदातों में तीन बैंक खातों से 57 हजार से ज्यादा रुपये उड़ा लिए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुजरात के कारंच स्थित जिताली निवासी हाल पता मोहम्मदी चंदन कुमार ने बताया कि 8 सितंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के जरिए उनके दो बैंक खातों से 52,500 रुपये निकाल लिए। इसमें आईसीआईसीआई बैंक खाते से 36 हजार रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा गुजरात ब्रांच से 16,500 रुपये की निकासी की गई। दूसरी घटना निघासन थाना क्षेत्र में हुई। यहां के गांव माझा निवासी नवजोत सिंह के मुताबिक 8 सितंबर को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा निघासन शाखा के खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 4,984 रुपये उनकी जानकारी के बिना निकाल लिए गए, जबकि खाते में कुल 5,585 रुपये ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.