लखनऊ, नवम्बर 8 -- साइबर जालसाजों के 20 करोड़ से अधिक की रकम खपाने के लिए बैंक खाते देने वाले इंडसइंड बैंक के मैनेजर उत्तम विश्वास की पुलिस अब संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश दीक्षित ने बताया कि उत्तम विश्वास और गिरोह के अन्य लोगों की जो भी संपत्ति अपराध की कमाई से बनी है। उसे गैंगेस्टर एक्ट की तहत कुर्क की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उत्तम विश्वास और गिरोह के अन्य आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल और इलेक्ट्रानिक गैजेट्स में गिरोह के संबंध में अहम जानकारियां मिली हैं। यश, बंधन समेत कई बैंकों के मैनेजर ने और कर्मचारी गिरोह के मददगार थे। उनके खिलाफ साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। पुलिस की रडार पर कई बैंक अधकारी और कर्मचारी हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उत्तम से पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.