मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति 5.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत दा एस.डी. पब्लिक स्कूल, जानसठ रोड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने छात्रों व शिक्षकों को महिला सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन सेवाएं जैसे 1090, 181, 112, 1098 आदि की जानकारी दी। साथ ही महिला सशक्तिकरण योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना आदि से भी अवगत कराया। साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया धोखाधड़ी व डिजिटल अरेस्ट से बचाव के उपाय बताए गए। साइबर हेल्पलाइन 1930 व पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्या नीलम महाना, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.