रामपुर, फरवरी 14 -- थाना साइबर क्राइम एवं साइबर सेल रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा साइबर अपराध/ठगी करने वालें गैंग के एक और आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसके पास से मोबाइल, डिजिटल लॉकर, एटीएम, चैकबुक, वॉकी टॉकी, सुपरकार्ड और 4.24 लाख रुपए बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ दस से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। अक्टूबर माह में साइबर थाना पुलिस ने मौहल्ला मैगजीन फव्वारे के पास मामू के मकान में चल रहे साइबर अपराध कारित करने वाले गैंग के आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद केस दर्ज किया गया था। इसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल नंबर आईएमईआई. सीडीआर की जांच के बाद के आदित्य मिश्रा पुत्र सुशील मिश्रा निवासी 118/457 कौशलपुरी दर्शनपुरवा गुमटी ...