बोकारो, दिसम्बर 17 -- अंगवाली। एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा बुधवार को पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की विशेष जानकारी दी गई। फाउंडेशन के प्रतिनिधि रघुनाथ कुमार केवट ने बताया कि मवि में वर्ग छह से आठ एवं उवि में वर्ग नवम एवं दशम के विद्यार्थी थे। बताया कि आइडेंटिटी थेफ्ट, सोशल इंजीनियरिंग, फिशिंग व डिपाफैक्ट की विशेष जानकारी दी गई। उवि में एचएम अशोक कुमार एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिका तथा मवि में एचएम एलडी मुंडा, शिक्षक शैलेन्द्र कुमार खन्ना, यमुना प्रसाद, दीपक कपरदार, गोपाल पाल आदि सक्रिय थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...