देवघर, मई 20 -- सारठ,प्रतिनिधि। पुलिस कप्तान देवघर के निर्देशानुसार सारठ थाने की पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र से 4 जबकि पथरडा ओपी क्षेत्र से दो युवकों को साइबर क्राइम के आरोप हिरासत में लेकर थाना लाया है। इस बाबत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सारठ थाने की पुलिस ने लोकेशन के आधार पर थाना क्षेत्र के सुखजोरा गांव में छापेमारी कर चार आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया है। वहीं पथरडा ओपी क्षेत्र के डुमरिया गांव से दो युवकों को साइबर क्राइम के आरोप में थाना लाने की बात कही जा रही है। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों की मोबाइल आदि कि जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि पुलिस इस संदर्भ में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.