देवघर, जनवरी 11 -- देवघर। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर देवीपुर थाना पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर क्राइम के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस को यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर करनी पड़ी। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच के दौरान साइबर अपराध से जुड़े अहम सबूत मिलने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों युवकों द्वारा लोगों से ठगी करने, फर्जी कॉल और अन्य साइबर अपराधों में संलिप्तता के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर देवीपुर थाना पुलिस ने दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए साइबर थाना भेज दिया था। हालांकि कागजी प्रक्रिया और कुछ तकनीकी कारणों के चलते साइबर थाना पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पुनः देवीपुर थाना भेज दिया है। खबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.