देवघर, जुलाई 19 -- सारठ। सारठ थाना अंतर्गत पथरड्डा ओपी क्षेत्र के गोबरशाला गांव से पुलिस ने साइबर क्राइम के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। इस बाबत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाने की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर गोबरशाला गांव निवासी सुभाष दास नामक युवक को उसके घर से हिरासत में लेकर साइबर थाना देवघर ले गई है। बताया गया कि पुलिस द्वारा आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ सहित जांच पड़ताल व छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.