नई दिल्ली, जुलाई 31 -- यूपी में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए लखनऊ में नेशनल क्राइम हेल्पलाइन नम्बर-1930 का नया कार्यालय बुधवार को शुरू हो गया। लखनऊ के कल्ली पश्चिम स्थित डीसीपी दक्षिणी आफिस में यह कॉल सेन्टर खोला गया है। इस कॉल सेन्टर में अब 20 से बढ़कर 50 लाइनें कर दी गई है। इससे अब पीड़ितों को अपनी शिकायत दर्ज कराने में आसानी होगी। अभी कई बार इन कॉल सेन्टर पर फोन लाइन बिजी रहती थी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बुधवार को इस कॉल सेन्टर का उदघाटन किया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि साइबर क्राइम इस समय सबसे बड़ी चुनौती के रूप में सामने है। इस पर रोक लगाने के लिए यह नया कॉल सेंटर खोला गया है। इसमें 30 सीट बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की रकम को 1930 पर कॉल कर तुरन्त फ्रीज कराया जा सकता है।24 घंटे में आई 6700 कॉल डीजीपी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.