देवघर, फरवरी 2 -- देवघर। एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायाधीश के आदेश पर रविवार शाम जेल भेज दिया गया। छापेमारी देवीपुर थाना के गिदहिया गांव में की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में बैठ कर कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य एक युवक मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी देवीपुर थाना के गिदहया गांव निवासी गुणेश्वर दास के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार दास शामिल है। सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.