देवघर, दिसम्बर 24 -- सारठ प्रतिनिधि सारठ थाना क्षेत्र के सुखजोरा गांव निवासी नीतीश कुमार मंडल को पुलिस ने साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार साइबर थाने पुलिस के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी कर नीतीश को सुखजोरा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि नीतीश कुमार पूर्व में भी साइबर क्राइम के आरोप में जेल जा चुका है कुछ दिन पूर्व न्यायालय द्वारा मिले जमानत पर बाहर आया था परंतु पुनः साइबर क्राइम में संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...