देवघर, दिसम्बर 11 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के अंबेदकर चौक निवासी 62 वर्षीय संजीव कुमार सिंह नामक वृद्ध ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है। थाना में दिए आवेदन में जिक्र है कि अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार को फोन कर अपने झांसे में लेकर उसके खाते से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर 5800 रुपए ठगी कर ली। बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि उसके खाते में पीएम विश्वकर्मा योजना के रुपए जाने है। उसके लिए उनके खाते की जानकारी लेना है। वृद्ध ने अपने खाते की जानकारी देते हुए मोबाइल में भेजी गई ओटीपी भी ले ली। उसके बाद उसके खाते से रुपए ट्रांसफर हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...