देवघर, फरवरी 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। शहर में साइबर अपराध धीरे-धीरे तेजी से बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग दो महिलाओं ने साइबर थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें साझा करने की शिकायत की है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अज्ञात लोग पहले उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करते हैं, विश्वास जीतते हैं और बाद में उनकी निजी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने महिलाओं की निजी तस्वीरों और वीडियो एडिट कर या गोपनीय सामग्री को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसों की मांग की। कुछ मामलों में आरोपियों ने बिना अनुमति तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दीं, जिससे पीड़ित महिलाओं की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। पीड़िताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.