देवघर, फरवरी 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले में साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच साइबर थाना में गुरुवार को तीन शिकायतें दर्ज कराई गई। उनमें दो मामलों में बैंक खातों से अवैध रूप से पैसे निकाले जाने और एक मामले में महिला की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा अवैध रूप से 6000 रुपये की निकासी कर लेने का आरोप लगाया है। बताया है कि उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया था, जिसमें खुद को बैंक कर्मी बताकर जरूरी जानकारी मांगी गई। जानकारी साझा करने के कुछ समय बाद ही उनके खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। पीड़िता ने बैंक से संपर्क कर खाता फ्रिज कराया व उसके बाद साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। वहीं नगर के बिलासी निवासी नं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.