देवघर, जनवरी 13 -- देवघर,प्रतिनिधि अलग-अलग लोगों ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है। सभी मामलों में कुल 61 हजार रुपए की अवैध निकासी, मोबाइल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से झांसे में देकर ठगी की गयी है। पहले मामले में नगर थाना के पंडित शिवराम झा चौक निवासी शिकायतकर्ता चंद्र प्रकाश कुमार ने बताया कि उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने बिना अनुमति 22 हजार रुपए निकाल लिए गए है। जांच में सामने आया कि साइबर अपराधी ने ऑनलाइन माध्यम से उनके खाते से रकम ट्रांसफर की गई है। बताया कि उसने किसी को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। फिर भी खाते से रुपए गायब हो गए। वहीं दूसरा मामला देवीपुर निवासी मो. शोहराब अंसारी से जुड़ा है। बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी मोबाइल खो गयी थी। उस मोबाइल में डाला गया सिमकार्ड में यूपीआई बनाकर अलग-अलग कई बार में 25 हजा...