देवघर, मार्च 26 -- देवघर, प्रतिनिधि साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस ने सारठ, सारवां थाना व पथरड्डा ओपी क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सबों से साइबर क्राइम से जुड़े आरोपों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, साइबर क्राइम के आरोप में पकड़े गए संदिग्धों पर आरोप है कि विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी और साइबर अपराधों को अंजाम दिया है। पुलिस ने संदिग्धों को पूछताछ के लिए नगर थाना में रखा है। पुलिस ने छापेमारी में कई संदिग्ध स्थानों पर छानबीन की और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया है। उनमें मोबाइल फोन और अन्य डिवाइस शामिल है। जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.