देवघर, मार्च 4 -- देवघर प्रतिनिधि सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास गांव के पास जंगल में साइबर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों से कुल 10 सिमकार्ड और 5 मोबाइल फोन बरामद किया हैं। सभी सिमकार्ड व मोबाइल को साइबर ठगी करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। जब्त मोबाइलों की जांच में साइबर क्राइम के सबूत भी मिले हैं। उसी आधार पर सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में जिले के करौं थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी विकास कुमार दास, मोहनपुर थाना क्षेत्र के श्री रामपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार राय और सारवां थाना क्षेत्र के टुहियो गांव निवासी रंजन कुमार यादव शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में सभी ने साइबर क्राइम की बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.