देवघर, अगस्त 19 -- देवघर। पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवीपुर थाना के पेरसबोनी जंगल से चार सक्रिय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अपराधी फर्जी बैंक, कस्टमर केयर और सरकारी अधिकारी बनकर आम नागरिकों से धोखाधड़ी करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध पेरसबोनी जंगल में छिपे हैं और वहां से फोन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को फर्जी कैश और मौलिकुलाश लिंक भेजकर ठगी कर रहे हैं। वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद टीम का गठन कर देवीपुर थाना अंतर्गत पेरसबोनी जंगल में छापेमारी की गई, जहां से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में देवीपुर थाना के गोयठाडीह गांव निवासी 24 वर्षीय मनोहर दास, 19 वर्षीय अनुप दास, दोनों के पिता पाबरीत दास, 19 वर्षीय अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.