देवघर, मार्च 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। कर्नाटक पुलिस की दो सदस्यीय टीम गुरुवार शाम देवघर पहुंची। छापेमारी टीम ने मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने प्राप्त लोकेशन के आधार पर चितरा थाना भेज दिया। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक गांव में छापेमारी की, लेकिन देर शाम तक पुलिस टीम को सफलता हाथ नहीं लग पायी थी। कर्नाटक से आयी पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने कर्नाटक के एक व्यापारी को फोन कर झांसे में लेकर दो लाख रुपए ठग लिए थे। मामला अक्टूबर 2024 का बताया जा रहा है। जांच-पड़ताल में आरोपी के बारे में जानकारी मिली। उस आधार पर छापेमारी की गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बताया कि आरोपी युवक ने पिछले वर्ष- 2024 में कर्नाटक के दर्जनों लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.