देवघर, मार्च 11 -- देवघर प्रतिनिधि साइबर क्राइम आरोपी का सत्यापन करने के लिए मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस देवघर पहुंची। पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई दीपक कुमार ने स्थानीय नगर पुलिस के सहयोग से आरोपी का भौतिक सत्यापन किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पर 9 लाख रुपए ठगी करने का आरोप है। आरोपी वर्तमान में नगर के देवघर कॉलेज के समीप घर बनाकर रहता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपी का मूल पता मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा है। पूर्व में भी साइबर क्राइम के आरोप में जेल जा चुका है। छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपी का भौतिक सत्यापन करने के पश्चात बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गयी। पुलिस टीम के अनुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.