गढ़वा, दिसम्बर 16 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय चौरिया में थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। उस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, कानून की बुनियादी जानकारी, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्त समाज और यातायात नियमों के पालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। थाना प्रभारी ने कहा की छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं। सही समय पर मिली जागरूकता उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करती है। उन्होंने बच्चों से सोशल मीडिया का सोच-समझकर उपयोग करने, किसी भी तरह की परेशानी में भयमुक्त होकर पुलिस से संपर्क करने की अपील की। विद्यालय के शिक्षकों व प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.