सिद्धार्थ, जनवरी 9 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अरुण कुमार ने टीम के साथ बुधवार की रात शहर के सिंहेश्वरी मंदिर व रेलवे स्टेशन में लोगों को साइबर अपराध से बचने को लेकर जागरूक किया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। साइबर टीम ने बताया कि साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी एकत्र करते हैं और इसका उपयोग इंटरनेट पर आपकी झूठी पहचान बनाने में कर सकते हैं। किसी भी सार्वजनिक साइट, ब्लॉग या सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी कभी भी साझा/शेयर न करें। उन्होंने बताया कि ईमेल, मैसेजिंग ऐप या इन्सटैंट मैसेंजर पर प्राप्त लिंक्स पर क्लिक करने से पहले सावधान रहें और यदि आप उनकी सत्यता पर विश्वास नहीं करते हैं तो हमेशा भेजने वाले या उनकी आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें। जैसे कि बैंक, दूरसंचार ऑपरेटर, बीमा कंपनी आद...