रांची, मार्च 31 -- खूंटी संवाददाता। बाल कल्याण संघ और साइबर पीस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मुरहू प्रखंड के डोल्डा गांव में साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क करने का था। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने साइबर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन लेन-देन और डिजिटल खतरों से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल कल्याण संघ के संस्थापक संजय मिश्र ने बताया कि इंटरनेट ने जीवन को सरल बनाया है, लेकिन इसके साथ कुछ गंभीर खतरे भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी निजी जानकारी साझा करने में सतर्कता बरतनी चाहिए। अजनबियों से बातचीत करते समय सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.