सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के छींतेपट्टी स्थित ग्रामीण बैंक के पास बुधवार को दोस्तपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपराध निरीक्षक राम उग्रह कुशवाहा एवं उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह यादव ने किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। लोगों को अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी साझा न करने, फर्जी बैंक कॉल और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष व महिलाएं मौजूद रहीं। इस मौके पर कांस्टेबल राजकुमार, सत्येंद्र, रिंकू गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.