कुशीनगर, फरवरी 3 -- कुशीनगर। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर टीम ने एक महीने में साइबर अपराध में लिप्त 107 मोबाइल तथा 341 आईएमईआई नंबरों को ब्लॉक किया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर साइबर सेल कुशीनगर ने जनवरी माह में साइबर अपराधों की रोकथाम, पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने तथा साइबर जागरूकता फैलाने के क्षेत्र में सराहनीय एवं प्रभावी कार्य किया है। टीम ने साइबर अपराधों में संलिप्त 107 मोबाइल नंबर तथा साइबर अपराध में प्रयुक्त आईएमईआई नंबरों को ब्लॉक किया गया। टीम ने साइबर अपराधों से प्रभावित पीड़ित व्यक्तियों के खातों में 5,21,040 रुपये रूपये वापस कराया है। जनवरी माह में टीम ने कुल 23 स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों जागरूक करने का काम किया है। पुलिस निरंतर साइबर अपराधों के विरुद्ध सख्त का...