देवघर, फरवरी 18 -- देवघर, प्रतिनिधि जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर एसपी सौरभ ने मंगलवार को क्राइम मीटिंग कर सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में जिले के सभी थानेदारों ने भाग लिया। बैठक में साइबर क्राइम नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन, संदिग्ध बैंक खातों की निगरानी तथा नियमित गश्ती बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसपी सौरभ ने कहा कि जिला साइबर अपराध के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है, इसलिए सभी थाना स्तर पर सतर्कता और सक्रियता बढ़ाना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में संदिग्ध बैंक खातों और लेन-देन पर पैनी नजर रखी जाए। साइबर ठगी से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए खातों को फ्रीज कराने और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.