रामगढ़, जनवरी 20 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ की साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध से जुड़े कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क के तार जिले और राज्य के बाहर तक जुड़े हो सकते हैं। जिसे लेकर साइबर थाना की टीम गहन जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद मंगलवार को एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के नेता साइबर थाना और अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साइबर थाना पहुंचे नेता ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से हिरासत में लिए गए युवकों की गिरफ्तारी के कारणों और उनके कानूनी अधिकारों को लेकर सवाल उठाए। नेता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.