चंदौली, फरवरी 14 -- चंदौली, संवाददाता । बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी को नियंत्रित करने और कमी लाने के लिए जिला पुलिस आमजन को जागरूक करने के साथ ही साइबर फ्राड करने वालों पर भी शिकंजा कस रही है। जिले में साइबर ठगी के शिकार लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये उनके वापस कराए हैं। शासन की आरे से जारी सूची में जिले को 86.71 फीसदी अंक मिलने के साथ ही प्रदेश में पहला स्थान मिला है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि साइबर सेल की ओर से नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर साइबर अपराध के नियंत्रण एवं पीड़ितों को राहत दिलाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के आधार पर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। बताया कि माह जनवरी 2026 में जनपद में साइबर अपराध से संबंधित कुल 333 शिकायतें प्राप्त हुईं थी। जिनमें कुल Rs.60,11,000 की धोखाधड़ी ...