बलरामपुर, फरवरी 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। फोन पर करोड़पति बनाने के लिए तमाम झूठे कॉल आते हैं। साइबर अपराधी बेवकूफ बनाकर अकाउंट से पैसे खाली कर देते हैं। समझ बूझकर कोई कदम उठाएं। साइबर अपराधियों के झासे में न आएं। यह बातें महिला थाना में तैनात पुलिस कर्मी मनप्रीत कौर ने कही। सोमवार को महिला कांस्टेबल टीम के साथ संयुक्त चिकित्सालय में महिलाओं छात्रों को जागरुक कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भोले भाले को लोगों को साइबर अपराधी अपना शिकार बनाते हैं। उन्हें जागरूक करने के लिए ही यह टीम काम कर रही है। उन्होंने लोगों को शासन के द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनका कैसे उपयोग करें इसकी भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला अपराध से बचाव के लिए हर थाने में महिला डेस्क स्थापित है। सभी महिलाएं व छात्राएं किसी प्रकार के अपराध की शिकायत करनी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.