बदायूं, दिसम्बर 17 -- बिल्सी। नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में साइबर अपराध एवं उसके नियंत्रण को लेकर भाषण, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस से स्वास्तिक वार्ष्णेय, अरुण, मयंक ने विचार रखे, जबकि ब्लू हाउस से तनु पाठक, आकांक्षा व रूबी ने साइबर अपराध से बचाव पर अपने विचार व्यक्त किए। रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की आकांक्षा, काजल व कन्यावती तथा व्हाइट हाउस की मोहिनी, ज्योति, तनु भाटी व मनु भाटी ने आकर्षक रंगोली बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. राजकमल गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और साइबर जागरूकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। इस मौके पर राजनाथ सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.