बलरामपुर, फरवरी 11 -- बलरामपुर संवाददाता। सेफ़र इंटरनेट डे पर आईटीआई बिशुनपुर विश्राम पचपेडवा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षित और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जगरूकता फैलाना रहा। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी केशव ने विद्यार्थियों और स्टाफ को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, साइबर बुलिंग तथा सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि डिजिटल युग में इंटरनेट जहां सुविधाओं का माध्यम है, वहीं लापरवाही इसके दुरुपयोग और नुकसान का कारण बन सकती है। अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ अमित कुमार गौतम ने बताया कि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का बढ़ता उपयोग कई जोखिमों और दुरुपयोग की संभावनाओं को भी जन्म दे रहा है। जागरूकता फैलाने के...