देवघर, फरवरी 9 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लखनुआ स्कूल के पास पुलिस प्रशासन ने साइबर अपराध पर रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराध से जुड़े कानून की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि साइबर अपराध के पूर्ण रूप से रोकथाम के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। साइबर अपराध करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में कोई भी साइबर अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर नहीं जा सकेगा। साइबर अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को प्रशासन जब्त कर लेगी। साइबर अपराध में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों को कठोर सजा का प्रावधान कर दिया गया है। साइबर अपराध में शामिल युवा यदि पकड़े जाते हैं तो उनका चरित्र प्रमाण पत्र नही...