देवघर, मार्च 25 -- देवघर प्रतिनिधि साइबर अपराध से संबंधित एक मामले में पूरी सुनवाई के बाद देवघर के अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय- सह- साइबर मामलों के विशेष न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत ने जहां एक ओर आरोपित को जमानत पर छोड़े जाने का आदेश दिया, वहीं दूसरी ओर पुलिस के खिलाफ कड़ी टिप्पणी भी की है। न्यायालय ने जमानत आवेदन के आदेश में कहा है कि साइबर अपराध के नाम पर पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को षड्यंत्र के तहत फंसा कर पैसों की उगाही भी की जा रही है। साइबर थाना कांड संख्या 16/2025 के मामले में दाखिल जमानत आवेदन एमसीए नंबर 280/2025 की सुनवाई के क्रम में यह बात सामने आई कि इस कांड के आरोपित गोपाल दास के पास जो मोबाइल बरामद दिखाया गया,उसी एक्नॉलेजमेंट नंबर का मोबाइल पूर्व के एक मामले साइबर थाना कांड संख्या 8/25 के आरोपित विनोद मेहरा के पास से बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.