कौशाम्बी, सितम्बर 15 -- पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में सोमवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें पुलिस कर्मचारियों को साइबर अपराध की रोकथाम करने के बाबत जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया। इसमें साइबर थाना व अन्य थानों में बनी साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त अफसरों-कर्मचारियों आदि ने प्रतिभाग किया। पुलिस कर्मचारियों को साइबर अपराध की रोकथाम के लिए नवीनतम तकनीकों और प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। विवेचना की जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि ठगी गई धनराशि की बरामदगी कैसे कराई जाए। साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के विषय में विस्तार से समझाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन के दौरान साइबर अपराधों की वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मंझनपुर सीओ शिवांक सिंह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.