कानपुर, फरवरी 7 -- साइबर अपराध की जागरूकता गोष्ठी में दी जानकारी सिकंदरा, संवाददाता। सिकंदरा कस्बा स्थित एमएनपी हाईस्कूल में साइबर थाना प्रभारी अब्दुल कलाम के नेतृत्व में साइबर अरेस्ट एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. सुदामा प्रसाद अकेला ने की। गोष्ठी के दौरान छात्रों और शिक्षकों को साइबर ठगों के नए-नए तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। साइबर थाना प्रभारी ने कहाकि अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। साथ ही एटीएम उपयोग स्वयं करें, पासवर्ड साझा न करें और क्रेडिड कार्ड चालू करने के नाम पर कॉल आए तो नंबर और ओटीपी किसी को शेयर न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। विद्यालय के डायरेक्टर मोहम्मद मारूफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.