अमरोहा, सितम्बर 11 -- रहरा। चौधरी बिहारी सिंह त्यागी कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को थानाध्यक्ष अतवीर सिंह चौहान ने छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय डायरेक्टर ब्रहमदत्त त्यागी ने पुलिस-प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और छात्राओं की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों को महत्वपूर्ण बताया। थानाध्यक्ष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए साइबर अपराध के विभिन्न रूपों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने या अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। यदि कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। महिला सुरक्षा के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.