गया, दिसम्बर 6 -- गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने शनिवार को प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी कन्या हाई स्कूल के परिसर में छात्राओं को साइबर अपराध, डायल 112 और नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध के प्रकार-डेटा चोरी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सिस्टम को नुकसान पहुंचाना और पहचान की चोरी-के बारे में समझाया और उनसे बचाव के उपाय बताए। थानाध्यक्ष ने डायल 112 के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आपात स्थिति में इसकी तुरंत सूचना दें। उन्होंने छात्राओं को बिहार को नशा मुक्त बनाने में पहल करने और शराब बनाने या बेचने की जानकारी पुलिस को देने की सलाह भी दी। मौके पर एसआई निधि कुमारी और हेडमास्टर पूनम कुमारी मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...